हरिद्वार: भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत ने रौशनाबाद जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर हरिद्वार लोकसभा सीट से किया नामांकन
भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत ने रौशनाबाद जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी को हरिद्वार लोकसभा सीट के लिए नामांकन पत्र सौंपा है। इस मौके पर उनके साथ कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, जिला पंचायत अध्यक्ष और भाजपा के तीनों विधायक मौजूद रहे। नामांकन करने के बाद मीडियाकर्मियों से बात करते हुए रावत ने कहा, वह 5 लाख से ज्यादा मतों से जीतेंगे।