हरिद्वार: भावना पांडे के पलटी करने के बाद बसपा ने जमील अहमद कासमी को बनाया प्रत्याशी, शिवालिक नगर स्थित कार्यालय में हुई घोषणा
भावना पाण्डे के पलटी मार जाने के बाद बसपा मौलाना जमील अहमद कासमी को हरिद्वार से प्रत्याशी बनाया है। शिवालिक नगर स्थित कार्यालय पर इसका ऐलान किया गया। पैराशूट उम्मीदवार के रूप में उतारे जा रहे जमील अहमद कासमी मुजफरनगर की मीरापुर विधानसभा से साल 2012 से 17 के बीच विधायक रह चुके हैं। माना जा रहा है कि हरिद्वार मेBSP के कैडर वोट को साधने के लिए ऐसा किया गया है।