हरिद्वार: ज्वालापुर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने पार्टी विचारधारा को लेकर त्रिवेंद्र सिंह रावत के बयान पर किया पलटवार
पार्टी विचारधारा को लेकर दो पूर्व मुख्यमंत्री आमने सामने हैं। जहां एक ओर पूर्व मुख्यमंत्री व हरिद्वार से भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत कांग्रेस को अंग्रेजो द्वारा बनाई गई पार्टी बताया है वहीं उनके इस बयान पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने पलटवार किया है। ज्वालापुर में हरीश रावत ने कहा कि भाजपा की विचारधारा देश को बर्बादी की तरफ लेकर जा रही है।