कुंडा: कुंडा तहसील में किसानों का अनिश्चितकालीन धरना दूसरे दिन भी जारी, समाधान पर अड़े
भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) का शुक्रवार शाम 4 बजे तक एसडीएम कार्यालय के सामने धरना दूसरे दिन और तेज हो गया। जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश पटेल के नेतृत्व में किसान समस्याओं के समाधान की मांग पर अड़े हैं। किसानों का आरोप है कि बार-बार शिकायत के बावजूद प्रशासन उदासीन है। उन्होंने चेतावनी दी है कि बिना ठोस कार्रवाई के आंदोलन खत्म नहीं होगा और इसे और उग्र किया जाएगा।