कुर्था: कुर्था प्रखंड कार्यालय में बीडीओ के खिलाफ हल्ला बोल कार्यक्रम का आयोजन किया गया
Kurtha, Arwal | Apr 13, 2026 कुर्था प्रखंड कार्यालय के प्रांगण में सोमवार को दोपहर 12:00 बजे बीडीओ निशा कुमारी के खिलाफ एकदिवसीय हल्ला बोल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता अमरजीत कुशवाहा ने किया। बीडीओ पर शहीद जगदेव प्रसाद के नाम पर बने सामुदायिक भवन की पहचान मिटाने का आरोप लगाया तथा भ्रष्टाचार का भी आरोप लगाया।मामले की जांच करवाने की मांग की गई।