चरखारी: खरेला पुलिस ने 23 साल पुराने मामले के वारण्टी को पकड़ा, न्यायालय में किया पेश
महोबा एसपी शशांक सिंह के निर्देशन में वारण्टी अभियान के तहत थाना खरेला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 2001 के मारपीट और एससी/एसटी एक्ट के मामले में फरार चल रहे वारण्टी 47 वर्षीय रज्जन उर्फ राजेन्द्र सिंह निवासी कस्बा खरेला को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक शिवदान सिंह और हे.का. प्रदीप कुमार शामिल रहे।