लालबर्रा: आंधी-तूफान का कहर: बेहरई राइस मिल का टिन शेड उड़ा, लाखों का चावल और मशीनें हुईं खराब
लालबर्रा। जनपद पंचायत लालबर्रा के अंतर्गत आने वाले ग्राम बेहरई में रविवार 31 मई की शाम 05 बजे आए भीषण आंधी-तूफान और झमाझम बारिश ने भारी तबाही मचाई। इस प्राकृतिक आपदा में बेहरई और छतेरा के बीच स्थित एक राइस मिल को भारी नुकसान पहुंचा है। तेज हवाओं के कारण राइस मिल का टिन शेड पूरी तरह से उड़ गया, जिससे बारिश का पानी सीधे मिल के अंदर भर गया। पानी जमा होने से म