अरवल: समाहरणालय परिसर से चापाकल मरम्मती दल को हरी झंडी दिखाकर जिला पदाधिकारी ने किया रवाना।
Arwal, Arwal | Mar 12, 2024 समाहरणालय परिसर से जिला अंतर्गत विभिन्न प्रखंड में गर्मी के दिनों में पेयजल संकट के समाधान एवं त्वरित कार्रवाई के लिए जिला पदाधिकारी वर्ष सिंह द्वारा चापाकल मरम्मती दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मौके पर जिला पदाधिकारी का कहना है कि आगामी गर्मी के मौसम में पिक टाइम में भीषण गर्मी पड़ने की संभावना रहती है। भू गर्भ जल स्तर भी नीचे चला जाता है। जिससे पेयजल की समस्या आज सकती है, इसके मध्य नजर रखते हुए पहले से ही तैयारी शुरू कर दी गई है ताकि आम जनता को कोई समस्या ना हो।