अरवल: समाहरणालय परिसर से जिलाधिकारी ने चापाकल मरम्मती दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
Arwal, Arwal | Mar 12, 2024 अरवल जिले में गर्मी शुरू होने से पूर्व कई चापाकल सालों से खराब पड़े हुए हैं। खराब चापाकलों की मरम्मत को लेकर जिलाधिकारी वर्षा सिंह ने समाहरणालय परिसर से चापाकल मरम्मती दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है। जिलाधिकारी द्वारा एक टोल फ्री नंबर जारी किया गया है, जिस पर आप कॉल कर खराब चापाकल को ठीक करवा सकते हैं।