अरवल: नगर परिषद,अरवल में जिला पदाधिकारी के द्वारा आयुष्मान कार्ड के निर्माण को लेकर स्वच्छता कर्मियों के साथ बैठक की गई।
Arwal, Arwal | Mar 12, 2024 जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह के द्वारा आयुष्मान कार्ड के निर्माण को लेकर स्वच्छता कर्मियों के साथ बैठक की गई। इस मौके पर जिला पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि आयुष्मान कार्ड सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है जिसमें राशन कार्ड धारकों के परिवार के सभी सदस्यों को ₹500000 तक की मुफ्त इलाज की सुविधा प्रदान की जाती है। जिला पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि सफाई कर्मी हमारे जीवन के एक अभिन्न अंग हैं एवं स्वच्छता कर्मियों की बीमार पड़ने की आशंका सबसे अधिक होती है अतः इस परिपेक्ष्य में यह जरूरी है कि सभी स्वच्छता कर्मियों एवं उनके परिवारों का आयुष्मान कार्ड अवश्य बनवाया जाए।मौके पर सिविल सर्जन,जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद, मौजूद रहे।