अरवल: सदर प्रखंड में भाकपा माले अरवल के द्वारा दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी प्रतिवाद मार्च का आयोजन किया गया।
Arwal, Arwal | Mar 12, 2024 दिल्ली में नमाज़ीओ के प्रति अपमान और हिंसा के खिलाफ स्थानीय विधायक कामरेड महानंद सिंह की अध्यक्षता में भाकपा माले जिला कार्यालय से दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी प्रतिवाद मार्च का आयोजन किया गया। भाकपा माले जिला कार्यालय से होते हुए सदर प्रखंड राष्ट्रव्यापी प्रतिवाद मार्च निकल गया है। उसके उपरांत सभा का आयोजन किया गया। मौके पर भाकपा माले जिला जितेंद्र यादव मौजूद रहे।