फुलवारी: भाकपा माले विधायक अजीत कुशवाहा ने 9 मार्च को होने वाले महाजूटान में सभी को आमंत्रित किया
Phulwari, Patna | Jan 13, 2025 भाकपा माले विधायक अजीत कुशवाहा ने सोमवार शाम करीब 5:00 बजे इस बात की जानकारी दी है कि 9 मार्च 2025 को भाकपा माले का महाजूटान होगा। मौके पर उन्होंने बिहार के सभी लोगों को 9 मार्च को आने का आमंत्रण भी दिया है। मौके पर उन्होंने यह भी कहा कि अगर सभी लोग मिलकर अपनी समस्याओं को नहीं रखेंगे तो भाजपा के लोग मंदिर मस्जिद पर ही राजनीतिक करते रहेंगे।