फुलवारी: फुलवारी शरीफ में राजद का सदस्यता अभियान, तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने की कवायद
Phulwari, Patna | Jan 12, 2025 फुलवारी शरीफ के चुनौटी कुआं में रविवार दोपहर करीब 3:00 बजे राजद पार्टी की ओर से सदस्यता अभियान चलाया गया। जिसमें महिला समेत कई लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली। मौके पर राजद नेताओं का कहना था कि 2025 में बिहार विधानसभा चुनाव होना है इसीलिए यह सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है ताकि इस बार के चुनाव में तेजस्वी यादव को CM बनाया जा सके।