फुलवारी: पटना एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, कुंभ से तेजस्वी यादव, अखिलेश यादव और मुसलमानों को दिक्कत है
Phulwari, Patna | Jan 12, 2025 केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने रविवार सुबह 11:00 बजे कुंभ को लेकर हो रहे सियासत पर विपक्षियों पर करारा हमला बोला है। गिरिराज सिंह ने कहा कि कुंभ से तेजस्वी यादव, अखिलेश यादव, ओवैसी और मुसलमानों को दिक्कत है। वैसे सभी लोग जो देश में सरिया कानून लाना चाहते हैं उन्हें भी कुंभ से नफरत है।