लखनऊ अग्निकांड.....!
15 लोगों की मौत, SIT गठित, 7 दिन में देनी होगी रिपोर्ट, तीन गिरफ्तार, दो इंजीनियर समेत चार सस्पेंड।
दैनिक वीरधरा राजस्थान।
लखनऊ। राजधानी के अलीगंज इलाके में तीसरे तल पर स्थित एक गेमिंग जोन और सॉफ्टवेयर ऑफिस में सोमवार दोपहर भीषण आग लग गई। इस घटना में 15 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 5 लोग घायल हैं. जिनका इलाज केजीएमयू में चल रहा है। आग इतनी भीषण थी कि कई लोग बिल्डिंग से नीचे कूद गए। इसके लिए लटक रहे तार को जरिया बनाया, बताते हैं कि जब आग लगी तो गेमिंग जोन कुछ स्टूडेंट्स भी मौजूद थे।
इस बीच अलीगढ़ पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ दौरा छोड़कर लखनऊ घटनास्थल पहुंच गए। सीएम ने घटना के जांच के आदेश दिए हैं, सीएम ने केजीएमयू पहुंचकर भी घायलों का हालचाल जाना। साथ ही कहा कि किसी भी जिम्मेदार अधिकारी को बख्शेंगे नहीं। रक्षा मंत्री और स्थानीय सांसद राजनाथ सिंह भी लखनऊ पहुंचे ओर केजीएमयू पहुंचकर घायलों से मुलाकात की। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम मोदी ने भी लखनऊ की घटना पर शोक जताया है।
वहीं मामले में मुख्यमंत्री के निर्देश पर चार लोगों गौरव कुमार एक्सचेंज कलेक्शन जानकीपुरम, कमलेन्द्र कुमार सिंह FSSO इंदिरा नगर, अनिल कुमार AE और प्रमोद पांडेय JE को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। सस्पेंड होने वालों में 2 एलडीए के एक ऊर्जा विभाग तथा एक फायर विभाग के अफसर हैं।