हनुमानगढ़: टाउन पुलिस ने ₹10000 के इनामी आरोपी को किया गिरफ्तार, जयपुर एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स व DST टीम ने की संयुक्त कार्रवाई
हनुमानगढ़ टाउन पुलिस ने ₹10000 के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया है। आरोपी पर पूर्व में चोरी डकैती लूट हत्या जैसे 18 मामले विभिन्न थानों में दर्ज हैं। एंटी गैंग टास्क फोर्स व डीएसटी टीम हनुमानगढ़ ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया था। उस दौरान आरोपी लड़खड़ा कर गिर गया था, जिसके चलते आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।