बरेली: नारदखेड़ा में अवैध शराब बेचने की तैयारी कर रही महिला पर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई
Baraily, Raisen | Apr 11, 2026 थाना बाड़ी पुलिस ने देहात भ्रमण के दौरान अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ग्राम नारदखेड़ा में एक महिला को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां एक महिला घर के पीछे शराब लेकर खड़ी मिली। पुलिस को देख महिला भागने की कोशिश करने लगी, लेकिन घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया।