चूरू: चूरू जिले में पंचायतराज चुनाव के चौथे चरण का मतदान जारी, 6 घंटे में 40 प्रतिशत से अधिक हुई वोटिंग
Churu, Churu | Nov 14, 2026 चूरू। जिले में पंचायतराज चुनाव के चौथे चरण का मतदान सुबह 7 बजे शुरू हो गया, जो शाम 6 बजे तक चलेगा। छह पंचायत समितियों में जिला परिषद के 19 और पंचायत समिति के 114 वार्डों के लिए मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। चूरू, चूरू उत्तर, रतनगढ़, सुजानगढ़, तारानगर पूर्व और तारानगर पश्चिम-भालेरी पंचायत समितियों की 231 ग्राम पंचायतों में मतदान हो रहा है।