Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
बीजेपी
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
पेट्रोल
Up
मध्यप्रदेश
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
Cm
Nsui
उत्तरप्रदेश
Madhyapradesh
Pmmodi
mdakhtrulislam
जामियातुस सालिहात ट्रस्ट मदरसा में हुए फूड पॉइजनिंग से दूसरी बच्ची की भी मौ#त, इलाज के दौरान 11 वर्षीय हलीमा सादिया ने तो#ड़ा द#म
Supaul, Supaul
| Sep 11, 2026
#त,
#ड़ा
#म
MORE NEWS
फरक्का जल संधि पर जदयू का ‘नीतीश संवाद’, बिहार के हित में उठेगी आवाज,जिला जदयू अध्यक्ष ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी
Supaul, Supaul | Sep 11, 2026
सुपौल सदर अस्पताल में मिडवाइफरी लेड केयर यूनिट शुरू, गर्भवती महिलाओं को मिलेगी सुरक्षित और सम्मानजनक प्रसव सेवा
Supaul, Supaul | Sep 11, 2026
जामियातुस सालिहात ट्रस्ट मदरसा में हुए फूड पॉइजनिंग से दूसरी बच्ची की भी मौ%त, इ%लाज के दौरान 11 वर्षीय हलीमा सादिया ने तो%ड़ा द%म
Supaul, Supaul | Sep 11, 2026
फरक्का जल संधि पर जदयू का ‘नीतीश संवाद’, बिहार के हित में उठेगी आवाज,जिला जदयू अध्यक्ष ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी
Supaul, Supaul | Sep 11, 2026
सुपौल सदर अस्पताल में मिडवाइफरी लेड केयर यूनिट शुरू, गर्भवती महिलाओं को मिलेगी सुरक्षित और सम्मानजनक प्रसव सेवा सुपौल। मातृ एवं नवजात स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में सुपौल जिले को शुक्रवार को बड़ी स्वास्थ्य सुविधा मिली। सदर अस्पताल, सुपौल में मिडवाइफरी लेड केयर यूनिट (MLCU) का उद्घाटन जिलाधिकारी सावन कुमार ने किया। इस यूनिट के शुरू होने से कम जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था से लेकर प्रसव और प्रसव के बाद तक प्रशिक्षित नर्स प्रैक्टिशनर इन मिडवाइफरी (NPM) की देखरेख में गुणवत्तापूर्ण और सम्मानजनक स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीएम सावन कुमार ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं जिले के विकास की आधारशिला हैं। मिडवाइफरी यूनिट की स्थापना से महिलाओं को बेहतर प्रसव सेवाएं मिलेंगी और सामान्य प्रसव को बढ़ावा देने के साथ मातृ एवं नवजात स्वास्थ्य संकेतकों में सुधार की उम्मीद है। सिविल सर्जन डॉ. बाबू साहब झा ने इसे मातृ एवं नवजात स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की महत्वपूर्ण पहल बताया। जिला कार्यक्रम प्रबंधक बालकृष्ण चौधरी ने कहा कि मिडवाइफरी मॉडल महिला केंद्रित देखभाल को बढ़ावा देता है, जिसमें गर्भवती महिला की जरूरतों, पसंद और गरिमा को प्राथमिकता दी जाती है। कार्यक्रम में बताया गया कि भारत में मिडवाइफरी पहल वर्ष 2018 में शुरू हुई थी, जबकि बिहार में वर्ष 2019 से यह कार्यक्रम संचालित है। राज्य में वर्तमान में 12 मिडवाइफरी लेड केयर यूनिट संचालित हैं। वहीं 57 एनपीएम सेवाएं दे रही हैं और 98 प्रशिक्षु प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। एनपीएम का प्रशिक्षण 18 माह का होता है। इस दौरान नौ नवनियुक्त ममता कर्मियों को नियुक्ति पत्र भी वितरित किया गया। साथ ही राज्य स्वास्थ्य समिति के स्पोक-हब मॉडल के तहत लैब सेवा का शुभारंभ हुआ, जिससे जिले के स्वास्थ्य संस्थानों में मरीजों को 83 प्रकार की जांच की सुविधा मिलेगी। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ Jhpiego, UNICEF और UNFPA के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
Supaul, Supaul | Sep 11, 2026
फरक्का जल संधि पर जदयू का ‘नीतीश संवाद’, बिहार के हित में उठेगी आवाज,जिला जदयू अध्यक्ष ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी फरक्का जल संधि की 30 वर्ष की अवधि दिसंबर 2026 में पूरी होने वाली है। ऐसे में संधि के नवीनीकरण से पहले बिहार के हितों को लेकर जनता दल (यूनाइटेड) ने जनजागरूकता अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है। इसी कड़ी में ‘फरक्का जल संधि पर नीतीश संवाद’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जदयू के अनुसार, 12 दिसंबर 1996 को भारत और बांग्लादेश के बीच गंगा जल बंटवारे को लेकर 30 वर्षों के लिए फरक्का जल संधि हुई थी। पार्टी का दावा है कि फरक्का बराज के कारण गंगा नदी में गाद जमा होने, नदी तल के ऊंचे होने और प्राकृतिक जल प्रवाह प्रभावित होने से बिहार के कई क्षेत्रों में बाढ़ की समस्या गंभीर हुई है। जदयू नेताओं का कहना है कि फरक्का बराज और जल प्रबंधन से जुड़े मुद्दों का असर बिहार की सिंचाई, पेयजल और विकास कार्यों पर भी पड़ता है। पार्टी लंबे समय से फरक्का बराज और जल संधि को बिहार के हितों के नजरिए से महत्वपूर्ण मुद्दा बताते हुए इसके पुनर्विचार की मांग करती रही है। इसी मुद्दे को लेकर जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने हाल में राज्यसभा में भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि फरक्का जल संधि का नवीनीकरण बिहार के हितों को ध्यान में रखे बिना नहीं होना चाहिए। साथ ही वर्ष 2050 तक बिहार की बढ़ती जल आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए जल प्रबंधन की रणनीति तैयार करने की मांग की गई। जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा और प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में गंगा किनारे बसे बिहार के 12 जिलों में संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। पार्टी का उद्देश्य फरक्का जल संधि के संभावित प्रभावों, जल, पर्यावरण और बिहार की भविष्य की जरूरतों को लेकर लोगों के बीच जागरूकता पैदा करना और जनमत तैयार करना है।
Supaul, Supaul | Sep 11, 2026
इस मा का बेटा दुनिया से चला गया 25 साल के ज्योतिष का सिर में गोली मार कर हत्या
Supaul, Supaul | Sep 11, 2026
😭दो साल बाहर कमा के आया बेटा लेकिन नहीं रहा अब दुनिया में #bihar #biharprimetv
Supaul, Supaul | Sep 11, 2026
जामियातुस सालिहात ट्रस्ट मदरसा में हुए फूड पॉइजनिंग से दूसरी बच्ची की... - Supaul News