नगर निगम द्वारा शहर में की गई अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई
============================================================
नगर निगम आयुक्त श्री सी.पी. राय के निर्देशानुसार नगर निगम अतिक्रमण निरोधक दल द्वारा आज शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अतिक्रमण हटाने एवं रोको-टोको अभियान चलाया गया।
कार्रवाई के दौरान नरसिंहपुर ओवरब्रिज के नीचे फल-फ्रूट एवं अन्य फुटकर व्यापारियों को व्यवस्थित किया गया। इसके पश्चात संतोषी माता मंदिर, श्रीराम मंदिर, जगन्नाथ स्कूल नरसिंहपुर रोड एवं संकट मोचन मंदिर क्षेत्र तक सड़क पर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। साथ ही उद्घोषणा (अनाउंसमेंट) के माध्यम से व्यापारियों एवं आमजन को सार्वजनिक मार्ग पर अतिक्रमण न करने की सख्त हिदायत दी गई।
इसके अतिरिक्त नागपुर रोड स्थित नगर निगम टाउन हॉल से पोस्ट ऑफिस, जिला चिकित्सालय, सिटी कोतवाली, ईएलसी चौक एवं बोदरी नदी क्षेत्र तक रोको-टोको अभियान चलाया गया। इस दौरान पोस्ट ऑफिस, मोहबे मार्केट, बुधवारी बाजार, चूड़ी मार्केट, पहाड़े मेडिकल एवं गोलगंज फव्वारा चौक क्षेत्र में दुकानों के सामने किए गए अतिक्रमण को हटवाया गया।
नगर निगम दल द्वारा संबंधित दुकानदारों एवं व्यापारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि वे सड़क एवं सार्वजनिक मार्ग पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न करें। भविष्य में अतिक्रमण पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
123 views | Chhindwara, Madhya Pradesh | Jun 16, 2026