बेगूसराय: तेघरा पुलिस ने 220 ग्राम स्मैक के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, SP ने दी जानकारी
तेघरा थाना की पुलिस में 220 ग्राम स्मैक के साथ 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी शनिवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में SP ने बताया कि बेगूसराय पुलिस अवैध नशीले पदार्थ के विरुद्ध अभियान चला रही है. इसी के तहत गुप्त सूचना के आधार पर तेघरा थाना की पुलिस ने कार्रवाई की है.