पंडारक: पंडारक स्थित एनटीपीसी बाढ़ के परियोजना प्रमुख सी. सत्य रामकृष्ण बने एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर
Pandarak, Patna | Jun 11, 2026 पंडारक स्थित एनटीपीसी बाढ़ सुपर थर्मल पावर स्टेशन के परियोजना प्रमुख एवं मुख्य महाप्रबंधक सी. सत्य रामकृष्ण को एनटीपीसी में एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर के पद पर पदोन्नत किया गया है। गुरुवार शाम लगभग 6 बजे पीआरओ विकास धर द्विवेदी ने जानकारी दी कि वर्ष 1990 बैच के एग्जिक्यूटिव ट्रेनी रहे रामकृष्ण ने एनटीपीसी की विभिन्न महत्वपूर्ण परियोजनाओं में अपनी सेवाएँ दी है।