टीकमगढ़: ट्रैफिक पुलिस की न्यू विजन फाऊंडेशन स्कूल में हेलमेट पर कार्यशाला, विद्यार्थियों को दिया सुरक्षा का संदेश
पुलिस अधीक्षक श्री मनोहर सिंह मंडलोई के मार्गदर्शन में आज दिन बुधवार को थाना ट्रैफिक द्वारा शहर स्थित न्यू विजन फाऊंडेशन स्कूल में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें ट्रैफिक थाना की टीम ने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को सड़क सुरक्षा के महत्व के साथ-साथ हेलमेट के उपयोग की आवश्यकता एवं उसकी लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।