रावला: भारत-पाक अंतर्राष्ट्रीय सीमा के पास 365 हेड गांव में संयुक्त कार्रवाई, बरामद हुई हेरोइन, नकदी और आईफोन
रावला थाना क्षेत्र के 365 हेड गांव में गुरुवार को शाम 4:00 बजे पुलिस, सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और सीआईडी ने संयुक्त अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। सुरक्षा एजेंसियों ने गांव निवासी कुलदीप सिंह पुत्र गुरमीत सिंह के घर पर तलाशी अभियान चलाया, जिसमें हेरोइन, भारी मात्रा में नकदी और मोबाइल फोन बरामद किए गए