हुज़ूर: ट्रेनों में टिकट चेकिंग के दौरान यात्री और रेलवे कर्मचारियों के बीच विवाद अब कैमरे में होंगे कैद
Huzur, Bhopal | Oct 15, 2026 ट्रेनों में टिकट चेकिंग के दौरान यात्री और रेलवे कर्मचारियोंके बीच होने वाले विवादों की हकीकत अब कैमरे में केद होगी। पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल ने टिकट चेकिंग स्टाफ के लिए 56 बॉडी वियरिंग कैमरों का ऑर्डर दिया है। इन कैमरों में कर्मचारी और यात्री के बीच होने वाली बातचीत रिकॉर्ड होगी।