बैतूल पुलिस लाइन में हेमंत खंडेलवाल ने किया शस्त्र पूजन
**बैतूल।** दशहरा पर्व के अवसर पर बैतूल जिला मुख्यालय स्थित पुलिस लाइन में पुलिस विभाग द्वारा परंपरागत हवन एवं शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। मध्यप्रदेश भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने घोड़ाडोंगरी विधायक गंगा सज्जन सिंह उइके और आमला विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे के साथ विधि-विधान से हवन-पूजन कर शस्त्रों की पूजा की।
Huzur, Bhopal | Oct 20, 2026