बीना: किसानों ने SDM को सौंपा ज्ञापन, मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान व रिफाइनरी विकास रहित क्षेत्र पर चर्चा
Bina, Sagar | Oct 21, 2026 बीना रिफाइनरी के 5 किलोमीटर NDZ यानी नो डेवलपमेंट जोन को लेकर किसानों ने अब मोर्चा खोल दिया है।किसानों ने मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान को लेकर एसडीएम को तहसील कार्यालय में ज्ञापन सौंपा है।किसानों का कहना है कि मध्यप्रदेश शासन की अभिनव पहल, मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान इन दिनों चर्चा में है। बीना में आयोजन में रिफाइनरी के वरिष्ठ अधिकारियों को बुलाया जाए।