बिंदकी: मुरादीपुर गांव में एक घर से ₹20,000 नगद व जेवरात सहित ₹3,00,000 की संपत्ति चोरी, पुलिस ने शुरू की जांच
फतेहपुर जनपद के थाना कल्यानपुर क्षेत्र के मुरादीपुर गांव में सोमवार तथा मंगलवार की मध्य रात को अज्ञात चोर अमर सिंह पटेल के मकान में खेत से छत पर चढ़कर आंगन में कूद गए। चोरों ने कमरों का ताला तोड़ दिया और अलमारी का लाकर भी तोड़ दिया कर व ₹20000 नगद सोने चांदी के जेवर सहित लगभग 3 लाख लख रुपए की संपत्ति चोरी कर ले गए। मंगलवार की सुबह 6 बजे चोरी की जानकारी हुई।