हनुमानगढ़: जिला मुख्यालय पर स्लीपर कोच बसों से बढ़ती दुर्घटनाओं पर प्रशासन सख्त, बसों की जांच के लिए सड़क पर उतरे न्यायिक अधिकारी
जिला मुख्यालय पर स्लीपर कोच बसों से बढ़ती दुर्घटनाओं को लेकर प्रशासन अब सख्त नजर आ रहा है। यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर देर रात न्यायिक अधिकारी सड़क पर उतरे और रात्रिकालीन बसों की जांच की। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं ADJ गजेंद्र सिंह ने DTO नरेश पुनिया और जंक्शन पुलिस के साथ मिलकर कई बसों की जांच की।