महनार: महनार CHC में नशे में धुत युवकों ने स्वास्थ्यकर्मियों और पुलिसकर्मियों से की मारपीट
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महनार में उस समय अफरा तफरी का माहौल हो गया जब इलाज कराने आये नशे में धुत दो युवकों ने स्वास्थ्य केंद्र के कर्मियो एवं सूचना पर पहुंची पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट किया।इतना ही नही नशे में धुत युवकों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तोड़फोड़ भी किया जिससे वंहा अफरा तफरी का माहौल हो गया।