महनार: फतेहपुर कमाली के दियारा से बेहोशी में बुजुर्ग महिला बरामद, महनार CHC में भर्ती
महनार थाना क्षेत्र के फतेहपुर कमाली दियारा क्षेत्र में बेहोशी की हालत में एक बुजुर्ग मिली है।स्थानीय युवाओं के द्वारा महिला को उठाकर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।महिला की पहचान अभी तक नही हो पाई है।बुजुर्ग महिला को हॉस्पिटल पहुचाने वाले फतेहपुर कमाली निवासी रोहित कुमार यादव,सुजीत कुमार यादव,शौरभ कुमार आदि ने महिला को देखा।