लालगंज: अवैध शराब की खरीद-बिक्री में छापेमारी, 6 लीटर देसी शराब के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार
करतहां थाना की पुलिस ने अवैध शराब की खरीद बिक्री के मामले में गुप्त सूचना पर छापेमारी करते हुए 6 लीटर देसी शराब के साथ घटारो निवासी दिनेश चौधरी, संजीत शर्मा एवं रवि रंजन प्रकाश को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तीनों आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है यह जानकारी करतहां थाना अध्यक्ष कुणाल कुमार आजाद ने दी है।