Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
image
image
image
image

शादी समारोह में जा रही बैंड पार्टी हादसे का शिकार, ठियोग में ट्रक दुर्घटनाग्रस्त ठियोग क्षेत्र के जैस में एक ट्रक सड़क से नीचे लुढ़क गया था। जिसमें 24 लोगों के सवार होने की सूचना मिली । जिसमें 23 लोग ज़ख्मी हुए तथा 01 व्यक्ति की मृत्यु हो गई जिसका नाम नीटू सालनपुर डाo दधेडू तहसील जयावन जिला मुजफ्फरपुर उतर प्रदेश है। घायलों को CH ठियोग तथा आगामी उपचार हेतु IGMC शिमला का रैफर किया गया। सूचना मिली कि यह ट्रक चंडीगढ़ से जैस जा रहा था । जो ट्रक नO CH 01 TB 4485 है तथा ये सभी लोग बैंड वाले थे जो किसी शादी समारोह में जा रहे थे। ट्रक में एक घोड़ी भी थी जो सही सलामत है। इस दुर्घटना में दो व्यक्ति जो गंभीर हालत में थे उन्हें सीधे IGMC शिमला ले जाया गया

Shimla Urban, Shimla | Jun 22, 2026

MORE NEWS

राजीव गांधी ग्रीन एडॉप्शन योजना: कार्पोरेट  संस्थाओं के साथ हुआ एमओयू
-रेड एप्पल और पैराडाइज चैटयू के मध्य वन विभाग ने कुल्लू में किया हस्ताक्षर
-हिमाचल प्रदेश में पारिस्थितिकी पुनर्स्थापन एवं सतत विकास की दिशा में एक नई पहल

कुल्लू। हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य में पारिस्थितिकी तंत्र के पुनर्स्थापन, हरित आवरण में वृद्धि तथा पर्यावरण संरक्षण में जनभागीदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ’’राजीव गांधी ग्रीन एडॉप्शन योजना’’ प्रारंभ की है। यह योजना कार्पोरेट संस्थानों, शैक्षणिक संस्थानों, संगठनों तथा व्यक्तिगत नागरिकों को वन विभाग के साथ सहभागिता स्थापित कर वनीकरण एवं क्षतिग्रस्त वन क्षेत्रों के पुनर्स्थापन में योगदान देने का एक अभिनव अवसर प्रदान करती है। इसके मद्देनजर हिमाचल प्रदेश वन विभाग ने कुल्लू में दो कार्पोरेट संस्थाओं रेड एप्पल ( RED APPLE) और पैराडाइज चैटयू ( PARADISE CHATEAU) के बीच एमओयू हस्ताक्षर किए। वन बल प्रमुख एवं जाइका वानिकी परियोजना के मुख्य परियोजना निदेशक डा. संजय सूद और वन अरण्यपाल कुल्लू संदीप शर्मा की उपस्थिति में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया गया।
वन बल प्रमुख डा. संजय सूद ने कहा कि इस योजना के अंतर्गत पात्र संस्थाएं वन विभाग द्वारा चिन्हित वन क्षेत्रों को गोद लेकर विभाग द्वारा निर्धारित तकनीकी दिशा-निर्देशों के अनुरूप पौधारोपण, पारिस्थितिकी पुनर्स्थापन (ईको-रेस्टोरेशन) तथा उनके रख-रखाव का कार्य कर सकेंगी। इस पहल का उद्देश्य जैव विविधता का संरक्षण, जलवायु परिवर्तन के प्रति अनुकूलता को सुदृढ़ करना, मृदा एवं जल संरक्षण को बढ़ावा देना तथा स्थानीय समुदायों के लिए सतत आजीविका के अवसर सृजित करना है।
उन्होंने कहा कि यह योजना पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में ’’कार्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व यानी सीएसआर के अंतर्गत निवेश को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ वैज्ञानिक योजना, नियमित निगरानी तथा पौधारोपण गतिविधियों की दीर्घकालिक स्थिरता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से तैयार की गई है। योजना के अंतर्गत गोद लिए गए वन क्षेत्रों का स्वामित्व एवं प्रबंधन राज्य सरकार के पास ही रहेगा तथा सभी गतिविधियां वन विभाग की देखरेख एवं पर्यवेक्षण में संपादित की जाएंगी।
डा. संजय सूद ने कहा कि राज्य सरकार ने पर्यावरणीय रूप से समृद्ध एवं हरित हिमाचल प्रदेश के निर्माण के अपने संकल्प को दोहराते हुए कहा कि यह योजना जनसहभागिता और विभिन्न संस्थाओं के सहयोग से पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर सिद्ध होगी। इस पहल से राज्य में वनावरण में वृद्धि, क्षतिग्रस्त पारिस्थितिकी तंत्र का पुनर्जीवन तथा नागरिकों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता को बढ़ावा मिलने की अपेक्षा है। इस अवसर में वन अरण्यपाल मुख्यालय शिमला  सुनीत भारद्वाज, वन अरण्यपाल मुख्यालय शिमला  सविना भारद्वाज, वन मण्डल अधिकारी  कुल्लू ऐंजल चौहान, सहायक वन अरण्यपाल  वनीश ठाकुर, वन परिक्षेत्र अधिकारी जनेर सिंह,  अरविन्द एसएमएस जाइका, शशि भूषण एफटीयू समन्वयक जाइका,  प्रशान्त वन खण्ड अधिकारी, वन रक्षक व वन मित्रों ने भाग लिया।

डा. सूद ने बबेली में रोपा चिनार का पौधा
वन बल प्रमुख एवं जाइका वानिकी परियोजना के मुख्य परियोजना निदेशक डा. संजय सूद दो दिवसीय कुल्लू दौरे पर कुल्लू पहुँचे। जहां पर उन्होंने अधिकारियों के साथ जाइका वानिकी परियोजना और विभागीय कार्यों की समीक्षा बैठक की।  डॉ. संजय सूद, प्रधान मुख्य अरण्यपाल वन एवं मुख्य परियोजना निदेशक ने नेचर पार्क बबेली का दौरा किया। उन्होंने कहा कि पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नेचर पार्क में पर्यावरण व स्वच्छता का ध्यान रखें। इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और पर्यटक भी  प्राकृतिक सौन्दर्य का अनुभव ले सकेंगे। नेचर पार्क बबेली में चल रही गतिविधियों पर भी चर्चा की तथा नेचर पार्क बबेली में चिनार का पौधा भी रोपा। उन्होंने कॉर्पाेरेट संस्थानों, शैक्षणिक संस्थाओं, गैर-सरकारी संगठनों, औद्योगिक प्रतिष्ठानों तथा अन्य इच्छुक हितधारकों से अपील की है कि वे ’’राजीव गांधी ग्रीन एडॉप्शन योजना’’ से जुड़कर हिमाचल प्रदेश की समृद्ध प्राकृतिक धरोहर के संरक्षण एवं संवर्धन में सहभागी बनें तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वच्छ, हरित एवं सतत भविष्य के निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें।

राजीव गांधी ग्रीन एडॉप्शन योजना: कार्पोरेट संस्थाओं के साथ हुआ एमओयू -रेड एप्पल और पैराडाइज चैटयू के मध्य वन विभाग ने कुल्लू में किया हस्ताक्षर -हिमाचल प्रदेश में पारिस्थितिकी पुनर्स्थापन एवं सतत विकास की दिशा में एक नई पहल कुल्लू। हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य में पारिस्थितिकी तंत्र के पुनर्स्थापन, हरित आवरण में वृद्धि तथा पर्यावरण संरक्षण में जनभागीदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ’’राजीव गांधी ग्रीन एडॉप्शन योजना’’ प्रारंभ की है। यह योजना कार्पोरेट संस्थानों, शैक्षणिक संस्थानों, संगठनों तथा व्यक्तिगत नागरिकों को वन विभाग के साथ सहभागिता स्थापित कर वनीकरण एवं क्षतिग्रस्त वन क्षेत्रों के पुनर्स्थापन में योगदान देने का एक अभिनव अवसर प्रदान करती है। इसके मद्देनजर हिमाचल प्रदेश वन विभाग ने कुल्लू में दो कार्पोरेट संस्थाओं रेड एप्पल ( RED APPLE) और पैराडाइज चैटयू ( PARADISE CHATEAU) के बीच एमओयू हस्ताक्षर किए। वन बल प्रमुख एवं जाइका वानिकी परियोजना के मुख्य परियोजना निदेशक डा. संजय सूद और वन अरण्यपाल कुल्लू संदीप शर्मा की उपस्थिति में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया गया। वन बल प्रमुख डा. संजय सूद ने कहा कि इस योजना के अंतर्गत पात्र संस्थाएं वन विभाग द्वारा चिन्हित वन क्षेत्रों को गोद लेकर विभाग द्वारा निर्धारित तकनीकी दिशा-निर्देशों के अनुरूप पौधारोपण, पारिस्थितिकी पुनर्स्थापन (ईको-रेस्टोरेशन) तथा उनके रख-रखाव का कार्य कर सकेंगी। इस पहल का उद्देश्य जैव विविधता का संरक्षण, जलवायु परिवर्तन के प्रति अनुकूलता को सुदृढ़ करना, मृदा एवं जल संरक्षण को बढ़ावा देना तथा स्थानीय समुदायों के लिए सतत आजीविका के अवसर सृजित करना है। उन्होंने कहा कि यह योजना पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में ’’कार्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व यानी सीएसआर के अंतर्गत निवेश को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ वैज्ञानिक योजना, नियमित निगरानी तथा पौधारोपण गतिविधियों की दीर्घकालिक स्थिरता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से तैयार की गई है। योजना के अंतर्गत गोद लिए गए वन क्षेत्रों का स्वामित्व एवं प्रबंधन राज्य सरकार के पास ही रहेगा तथा सभी गतिविधियां वन विभाग की देखरेख एवं पर्यवेक्षण में संपादित की जाएंगी। डा. संजय सूद ने कहा कि राज्य सरकार ने पर्यावरणीय रूप से समृद्ध एवं हरित हिमाचल प्रदेश के निर्माण के अपने संकल्प को दोहराते हुए कहा कि यह योजना जनसहभागिता और विभिन्न संस्थाओं के सहयोग से पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर सिद्ध होगी। इस पहल से राज्य में वनावरण में वृद्धि, क्षतिग्रस्त पारिस्थितिकी तंत्र का पुनर्जीवन तथा नागरिकों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता को बढ़ावा मिलने की अपेक्षा है। इस अवसर में वन अरण्यपाल मुख्यालय शिमला सुनीत भारद्वाज, वन अरण्यपाल मुख्यालय शिमला सविना भारद्वाज, वन मण्डल अधिकारी कुल्लू ऐंजल चौहान, सहायक वन अरण्यपाल वनीश ठाकुर, वन परिक्षेत्र अधिकारी जनेर सिंह, अरविन्द एसएमएस जाइका, शशि भूषण एफटीयू समन्वयक जाइका, प्रशान्त वन खण्ड अधिकारी, वन रक्षक व वन मित्रों ने भाग लिया। डा. सूद ने बबेली में रोपा चिनार का पौधा वन बल प्रमुख एवं जाइका वानिकी परियोजना के मुख्य परियोजना निदेशक डा. संजय सूद दो दिवसीय कुल्लू दौरे पर कुल्लू पहुँचे। जहां पर उन्होंने अधिकारियों के साथ जाइका वानिकी परियोजना और विभागीय कार्यों की समीक्षा बैठक की। डॉ. संजय सूद, प्रधान मुख्य अरण्यपाल वन एवं मुख्य परियोजना निदेशक ने नेचर पार्क बबेली का दौरा किया। उन्होंने कहा कि पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नेचर पार्क में पर्यावरण व स्वच्छता का ध्यान रखें। इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और पर्यटक भी प्राकृतिक सौन्दर्य का अनुभव ले सकेंगे। नेचर पार्क बबेली में चल रही गतिविधियों पर भी चर्चा की तथा नेचर पार्क बबेली में चिनार का पौधा भी रोपा। उन्होंने कॉर्पाेरेट संस्थानों, शैक्षणिक संस्थाओं, गैर-सरकारी संगठनों, औद्योगिक प्रतिष्ठानों तथा अन्य इच्छुक हितधारकों से अपील की है कि वे ’’राजीव गांधी ग्रीन एडॉप्शन योजना’’ से जुड़कर हिमाचल प्रदेश की समृद्ध प्राकृतिक धरोहर के संरक्षण एवं संवर्धन में सहभागी बनें तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वच्छ, हरित एवं सतत भविष्य के निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें।

Shimla Urban, Shimla | Jun 22, 2026

शिमला, सरस्वती पैराडाइज स्कूल की मनीषा के हत्यारों का रिमांड तीन दिन ओर बढ़ा, कड़ी सुरक्षा के बीच शूटर.
#NewsUpdate #viralvideo #mudercase

शिमला, सरस्वती पैराडाइज स्कूल की मनीषा के हत्यारों का रिमांड तीन दिन ओर बढ़ा, कड़ी सुरक्षा के बीच शूटर. #NewsUpdate #viralvideo #mudercase

Shimla Urban, Shimla | Jun 22, 2026

राज्यपाल ने माँ तारा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना
प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज शिमला स्थित प्रसिद्ध माँ तारा देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की और प्रदेश के लोगों की सुख-समृद्धि और कल्याण के लिए कामना की। इस अवसर पर लेडी गवर्नर बिंदु गुप्ता भी उनके साथ उपस्थित थीं।
राज्यपाल ने माता तारा देवी से राज्य की निरंतर प्रगति, सौहार्द और समृद्धि के लिए आशीर्वाद की कामना की। उन्होंने सभी नागरिकों के कल्याण तथा समाज में एकता, करुणा और सामाजिक सद्भाव की भावना को और सुदृढ़ करने की भी प्रार्थना की।
शिमला स्थित ऐतिहासिक माँ तारा देवी मंदिर क्षेत्र के सबसे प्रतिष्ठित धार्मिक स्थलों में से एक है, जहां देशभर से श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। राज्यपाल ने मंदिर के शांत एवं आध्यात्मिक वातावरण की सराहना करते हुए राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक एवं धार्मिक विरासत के संरक्षण के महत्व पर बल दिया।
इस अवसर पर उपमंडलाधिकारी (नागरिक), शिमला ग्रामीण, मनजीत शर्मा ने राज्यपाल का स्वागत किया।
राज्यपाल की यह गहरी आस्था हिमाचल प्रदेश की आध्यात्मिक परंपराओं एवं सांस्कृतिक विरासत के प्रति उनके विश्वास, सद्भाव और सामूहिक कल्याण के मूल्यों को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
इस अवसर पर जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, मंदिर प्रबंधन के प्रतिनिधि तथा श्रद्धालु भी उपस्थित थे।
.0.

राज्यपाल ने माँ तारा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज शिमला स्थित प्रसिद्ध माँ तारा देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की और प्रदेश के लोगों की सुख-समृद्धि और कल्याण के लिए कामना की। इस अवसर पर लेडी गवर्नर बिंदु गुप्ता भी उनके साथ उपस्थित थीं। राज्यपाल ने माता तारा देवी से राज्य की निरंतर प्रगति, सौहार्द और समृद्धि के लिए आशीर्वाद की कामना की। उन्होंने सभी नागरिकों के कल्याण तथा समाज में एकता, करुणा और सामाजिक सद्भाव की भावना को और सुदृढ़ करने की भी प्रार्थना की। शिमला स्थित ऐतिहासिक माँ तारा देवी मंदिर क्षेत्र के सबसे प्रतिष्ठित धार्मिक स्थलों में से एक है, जहां देशभर से श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। राज्यपाल ने मंदिर के शांत एवं आध्यात्मिक वातावरण की सराहना करते हुए राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक एवं धार्मिक विरासत के संरक्षण के महत्व पर बल दिया। इस अवसर पर उपमंडलाधिकारी (नागरिक), शिमला ग्रामीण, मनजीत शर्मा ने राज्यपाल का स्वागत किया। राज्यपाल की यह गहरी आस्था हिमाचल प्रदेश की आध्यात्मिक परंपराओं एवं सांस्कृतिक विरासत के प्रति उनके विश्वास, सद्भाव और सामूहिक कल्याण के मूल्यों को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। इस अवसर पर जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, मंदिर प्रबंधन के प्रतिनिधि तथा श्रद्धालु भी उपस्थित थे। .0.

Shimla Urban, Shimla | Jun 22, 2026