Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
Karnataka
Aap
image
image
image

सरकार ने बदले 4 जिलों के पुलिस कप्तान

Shimla Urban, Shimla | Jun 22, 2026

MORE NEWS

राज्यपाल ने माँ तारा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना
प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज शिमला स्थित प्रसिद्ध माँ तारा देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की और प्रदेश के लोगों की सुख-समृद्धि और कल्याण के लिए कामना की। इस अवसर पर लेडी गवर्नर बिंदु गुप्ता भी उनके साथ उपस्थित थीं।
राज्यपाल ने माता तारा देवी से राज्य की निरंतर प्रगति, सौहार्द और समृद्धि के लिए आशीर्वाद की कामना की। उन्होंने सभी नागरिकों के कल्याण तथा समाज में एकता, करुणा और सामाजिक सद्भाव की भावना को और सुदृढ़ करने की भी प्रार्थना की।
शिमला स्थित ऐतिहासिक माँ तारा देवी मंदिर क्षेत्र के सबसे प्रतिष्ठित धार्मिक स्थलों में से एक है, जहां देशभर से श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। राज्यपाल ने मंदिर के शांत एवं आध्यात्मिक वातावरण की सराहना करते हुए राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक एवं धार्मिक विरासत के संरक्षण के महत्व पर बल दिया।
इस अवसर पर उपमंडलाधिकारी (नागरिक), शिमला ग्रामीण, मनजीत शर्मा ने राज्यपाल का स्वागत किया।
राज्यपाल की यह गहरी आस्था हिमाचल प्रदेश की आध्यात्मिक परंपराओं एवं सांस्कृतिक विरासत के प्रति उनके विश्वास, सद्भाव और सामूहिक कल्याण के मूल्यों को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
इस अवसर पर जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, मंदिर प्रबंधन के प्रतिनिधि तथा श्रद्धालु भी उपस्थित थे।
.0.

राज्यपाल ने माँ तारा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज शिमला स्थित प्रसिद्ध माँ तारा देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की और प्रदेश के लोगों की सुख-समृद्धि और कल्याण के लिए कामना की। इस अवसर पर लेडी गवर्नर बिंदु गुप्ता भी उनके साथ उपस्थित थीं। राज्यपाल ने माता तारा देवी से राज्य की निरंतर प्रगति, सौहार्द और समृद्धि के लिए आशीर्वाद की कामना की। उन्होंने सभी नागरिकों के कल्याण तथा समाज में एकता, करुणा और सामाजिक सद्भाव की भावना को और सुदृढ़ करने की भी प्रार्थना की। शिमला स्थित ऐतिहासिक माँ तारा देवी मंदिर क्षेत्र के सबसे प्रतिष्ठित धार्मिक स्थलों में से एक है, जहां देशभर से श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। राज्यपाल ने मंदिर के शांत एवं आध्यात्मिक वातावरण की सराहना करते हुए राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक एवं धार्मिक विरासत के संरक्षण के महत्व पर बल दिया। इस अवसर पर उपमंडलाधिकारी (नागरिक), शिमला ग्रामीण, मनजीत शर्मा ने राज्यपाल का स्वागत किया। राज्यपाल की यह गहरी आस्था हिमाचल प्रदेश की आध्यात्मिक परंपराओं एवं सांस्कृतिक विरासत के प्रति उनके विश्वास, सद्भाव और सामूहिक कल्याण के मूल्यों को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। इस अवसर पर जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, मंदिर प्रबंधन के प्रतिनिधि तथा श्रद्धालु भी उपस्थित थे। .0.

Shimla Urban, Shimla | Jun 22, 2026

*ठैला स्कूल में नशा निवारण एवं एंटी चिट्ठा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित*

उपमंडल सुन्नी के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ठैला में आज नशा निवारण एवं एंटी चिट्ठा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता उपमंडल दण्डाधिकारी सुन्नी राजेश वर्मा द्वारा की गई। उल्लेखनीय है कि ठैला विद्यालय को स्कूल एडॉप्शन प्रोग्राम के तहत उपमंडलाधिकारी नागरिक द्वारा गोद लिया गया है। इसके अंतर्गत उन्होंने विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं बच्चों की समस्याओं तथा उनकी आवश्यकताओं के बारे में भी जाना। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि बच्चों को नशे से दूर रखने में अभिभावकों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इसके लिए अभिभावकों को बच्चों की गतिविधियों, व्यवहार और संगति पर नियमित नजर रखनी चाहिए, ताकि समय रहते उनकी किसी भी गलत प्रवृत्ति की पहचान कर उन्हें नशे की गिरफ्त में आने से रोका जा सके। उन्होंने उपस्थित विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने तथा अपने सहपाठियों को भी नशे से दूर रखने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर स्कूली विद्यार्थियों द्वारा नशा निवारण पर भाषण प्रस्तुति, नारा लेखन इत्यादि प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई गई जिसके लिए उपमंडल दण्डाधिकारी द्वारा बच्चों को पुरस्कार भी दिए गए। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा विभिन्न प्रकार के नशे जैसे तंबाकू, चिट्टा इत्यादि से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में प्रेजेंटेशन के माध्यम बताया गया और नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया। इसके अतिरिक्त स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा बच्चों की निशुल्क स्वास्थ्य जांच भी की गई। कार्यक्रम के दौरान अग्निशमन विभाग द्वारा एक मॉक ड्रिल का आयोजन भी किया गया जिसमें आग लगने के विभिन्न कारणों के बारे में बताया गया तथा उससे बचाव तथा रोकथाम के बारे में भी बताया गया। इसके अतिरिक्त आग लगने की स्थिति में टोल फ्री नंबर पर कॉल करने के बारे में भी जानकारी दी गई। इस अवसर पर खंड चिकित्सा अधिकारी महेश जैसवाल, प्रधानाचार्य राजकीय वरिष्ट माध्यमिक पाठशाला ठैला राजेश शर्मा, स्थानीय पंचायत प्रधान धनवंत शर्मा, पंचायत समिति सदस्य राकेश शर्मा, प्रभारी अग्निशमन चौकी सुन्नी परसराम, एसएमसी के सदस्य भी उपस्थित रहे। -०-

*ठैला स्कूल में नशा निवारण एवं एंटी चिट्ठा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित* उपमंडल सुन्नी के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ठैला में आज नशा निवारण एवं एंटी चिट्ठा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता उपमंडल दण्डाधिकारी सुन्नी राजेश वर्मा द्वारा की गई। उल्लेखनीय है कि ठैला विद्यालय को स्कूल एडॉप्शन प्रोग्राम के तहत उपमंडलाधिकारी नागरिक द्वारा गोद लिया गया है। इसके अंतर्गत उन्होंने विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं बच्चों की समस्याओं तथा उनकी आवश्यकताओं के बारे में भी जाना। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि बच्चों को नशे से दूर रखने में अभिभावकों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इसके लिए अभिभावकों को बच्चों की गतिविधियों, व्यवहार और संगति पर नियमित नजर रखनी चाहिए, ताकि समय रहते उनकी किसी भी गलत प्रवृत्ति की पहचान कर उन्हें नशे की गिरफ्त में आने से रोका जा सके। उन्होंने उपस्थित विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने तथा अपने सहपाठियों को भी नशे से दूर रखने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर स्कूली विद्यार्थियों द्वारा नशा निवारण पर भाषण प्रस्तुति, नारा लेखन इत्यादि प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई गई जिसके लिए उपमंडल दण्डाधिकारी द्वारा बच्चों को पुरस्कार भी दिए गए। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा विभिन्न प्रकार के नशे जैसे तंबाकू, चिट्टा इत्यादि से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में प्रेजेंटेशन के माध्यम बताया गया और नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया। इसके अतिरिक्त स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा बच्चों की निशुल्क स्वास्थ्य जांच भी की गई। कार्यक्रम के दौरान अग्निशमन विभाग द्वारा एक मॉक ड्रिल का आयोजन भी किया गया जिसमें आग लगने के विभिन्न कारणों के बारे में बताया गया तथा उससे बचाव तथा रोकथाम के बारे में भी बताया गया। इसके अतिरिक्त आग लगने की स्थिति में टोल फ्री नंबर पर कॉल करने के बारे में भी जानकारी दी गई। इस अवसर पर खंड चिकित्सा अधिकारी महेश जैसवाल, प्रधानाचार्य राजकीय वरिष्ट माध्यमिक पाठशाला ठैला राजेश शर्मा, स्थानीय पंचायत प्रधान धनवंत शर्मा, पंचायत समिति सदस्य राकेश शर्मा, प्रभारी अग्निशमन चौकी सुन्नी परसराम, एसएमसी के सदस्य भी उपस्थित रहे। -०-

Shimla Urban, Shimla | Jun 22, 2026

Shimla Urban, Shimla | Jun 22, 2026

शिमला के प्रतिबंधित मार्गों पर रहने वाले स्थानीय निवासियों की समस्याओं को लेकर सांसद सुरेश कश्यप को सौंपा ज्ञापन

जाखू, यू.एस. क्लब, बेनमोर और कनलोग क्षेत्र के सैकड़ों परिवारों को राहत दिलाने की उठाई मांग

शिमला, 22 जून। शिमला शहर के प्रतिबंधित मार्गों पर रहने वाले स्थानीय निवासियों की लंबे समय से चली आ रही समस्याओं के समाधान हेतु एक प्रतिनिधिमंडल ने आज उपायुक्त कार्यालय शिमला में शिमला संसदीय क्षेत्र के सांसद सुरेश कश्यप को ज्ञापन सौंपा।

प्रतिनिधिमंडल में भाजपा नेता कर्ण नंदा, श्याम शर्मा, कृष्ण गुप्त तथा शांता कुमार उपस्थित रहे। प्रतिनिधिमंडल ने सांसद सुरेश कश्यप को अवगत करवाया कि जाखू, यू.एस. क्लब, बेनमोर तथा कनलोग वार्ड के ऊपरी क्षेत्रों में रहने वाले स्थायी निवासियों को वाहन परमिट व्यवस्था के कारण भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

ज्ञापन में बताया गया कि इन क्षेत्रों में कई परिवार पिछले 50 से 60 वर्षों से निवास कर रहे हैं, जबकि अनेक परिवार स्वतंत्रता पूर्व से यहां रह रहे हैं। इसके बावजूद उन्हें अपने निजी वाहनों के लिए बार-बार परमिट लेने की जटिल प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है, जिससे आम लोगों को अनावश्यक परेशानी और आर्थिक बोझ झेलना पड़ रहा है।

प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि स्थायी निवासियों के लिए दीर्घकालिक रेजिडेंट पास जारी किए जाएं, परमिट शुल्क में तर्कसंगत कमी लाई जाए, एकल खिड़की (सिंगल विंडो) प्रणाली लागू की जाए तथा प्रतिबंधित मार्गों से संबंधित नियमों में स्थानीय निवासियों को छूट प्राप्त श्रेणी में शामिल किया जाए। इसके अतिरिक्त दोपहिया वाहनों एवं स्थानीय निवासियों के अन्य निजी वाहनों को भी परमिट व्यवस्था के दायरे में सरलता के साथ शामिल करने की मांग की गई।

सांसद सुरेश कश्यप ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि स्थानीय निवासियों की समस्याओं और मांगों को गंभीरता से संबंधित विभागों एवं प्रदेश सरकार के समक्ष उठाया जाएगा तथा लोगों को राहत दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

प्रतिनिधिमंडल ने उम्मीद जताई कि स्थानीय निवासियों की वर्षों पुरानी इस समस्या का शीघ्र समाधान होगा और लोगों को एक सरल एवं जनहितैषी व्यवस्था का लाभ मिलेगा।

शिमला के प्रतिबंधित मार्गों पर रहने वाले स्थानीय निवासियों की समस्याओं को लेकर सांसद सुरेश कश्यप को सौंपा ज्ञापन जाखू, यू.एस. क्लब, बेनमोर और कनलोग क्षेत्र के सैकड़ों परिवारों को राहत दिलाने की उठाई मांग शिमला, 22 जून। शिमला शहर के प्रतिबंधित मार्गों पर रहने वाले स्थानीय निवासियों की लंबे समय से चली आ रही समस्याओं के समाधान हेतु एक प्रतिनिधिमंडल ने आज उपायुक्त कार्यालय शिमला में शिमला संसदीय क्षेत्र के सांसद सुरेश कश्यप को ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में भाजपा नेता कर्ण नंदा, श्याम शर्मा, कृष्ण गुप्त तथा शांता कुमार उपस्थित रहे। प्रतिनिधिमंडल ने सांसद सुरेश कश्यप को अवगत करवाया कि जाखू, यू.एस. क्लब, बेनमोर तथा कनलोग वार्ड के ऊपरी क्षेत्रों में रहने वाले स्थायी निवासियों को वाहन परमिट व्यवस्था के कारण भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन में बताया गया कि इन क्षेत्रों में कई परिवार पिछले 50 से 60 वर्षों से निवास कर रहे हैं, जबकि अनेक परिवार स्वतंत्रता पूर्व से यहां रह रहे हैं। इसके बावजूद उन्हें अपने निजी वाहनों के लिए बार-बार परमिट लेने की जटिल प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है, जिससे आम लोगों को अनावश्यक परेशानी और आर्थिक बोझ झेलना पड़ रहा है। प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि स्थायी निवासियों के लिए दीर्घकालिक रेजिडेंट पास जारी किए जाएं, परमिट शुल्क में तर्कसंगत कमी लाई जाए, एकल खिड़की (सिंगल विंडो) प्रणाली लागू की जाए तथा प्रतिबंधित मार्गों से संबंधित नियमों में स्थानीय निवासियों को छूट प्राप्त श्रेणी में शामिल किया जाए। इसके अतिरिक्त दोपहिया वाहनों एवं स्थानीय निवासियों के अन्य निजी वाहनों को भी परमिट व्यवस्था के दायरे में सरलता के साथ शामिल करने की मांग की गई। सांसद सुरेश कश्यप ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि स्थानीय निवासियों की समस्याओं और मांगों को गंभीरता से संबंधित विभागों एवं प्रदेश सरकार के समक्ष उठाया जाएगा तथा लोगों को राहत दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। प्रतिनिधिमंडल ने उम्मीद जताई कि स्थानीय निवासियों की वर्षों पुरानी इस समस्या का शीघ्र समाधान होगा और लोगों को एक सरल एवं जनहितैषी व्यवस्था का लाभ मिलेगा।

Shimla Urban, Shimla | Jun 22, 2026

सरकार ने बदले 4 जिलों के पुलिस कप्तान - Shimla Urban News