निम्बाहेड़ा: कनेरा में तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा घायल, पिकअप किया गया जब्त
सोमवार शाम 7 बजे मिली जानकारी के मुताबिक कनेरा थाना क्षेत्र के एकलिंगपुरा के पास तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार तरुण कुमार बीर और दूसरा युवक गंभीर घायल हो गए। अस्पताल ले जाते समय तरुण की मौत हो गई। पुलिस ने पिकअप जब्त कर मामला दर्ज किया है। पिकअप में अवैध शराब होने की बात भी सामने आई है, जिसकी पुलिस जांच कर रही है।