कटनी ग्रामीण: रैपुरा थाना क्षेत्र में शराब पकड़े जाने पर शराब माफिया भड़के, कार्यकर्ताओं पर हमला, पुलिस पर सवाल
रैपुरा क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाने वाले भगवती मानव कल्याण संगठन के कार्यकर्ताओं पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगा है। संगठन की प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, भरवारा के पास शराब ठेकेदार के 10 से 15 कर्मचारियों ने कार्यकर्ताओं का रास्ता रोककर मारपीट की और उन्हें बोलेरो में डालने का प्रयास किया।