डलमऊ: चीनी झालरों ने कुम्हारों का रोजगार छीना, मिट्टी के दीयों की मांग में आई कमी
कंधरपुर गांव निवासी कुम्हार रामअवध का कहना है कि चीनी झालरों के बढ़ते चलन से मिट्टी के दीये और बर्तन बनाने वाले कुम्हारों का रोजगार प्रभावित हो रहा है। पहले दीपावली से करीब दो महीने पहले दीये बनाने का काम शुरू हो जाता था। त्योहार पर हजारों रुपये की कमाई होती थी, जिससे परिवार का खर्च और बच्चों की पढ़ाई चलती थी। लेकिन अब बाजार में सस्ती चीनी लाइटों की बढ़ती मा