ऐतिहासिक राज्य स्तरीय छतराड़ी मेले का भव्य आगाज, एडवोकेट सुरजीत शर्मा भरमौरी ने किया शुभारंभ
31 वर्षों के लंबे सफर के बाद राज्य स्तरीय दर्जा मिलना क्षेत्र के लिए गौरव का पल : सुरजीत शर्मा भरमौरी
छतराड़ी (चम्बा)। ऐतिहासिक छतराड़ी मेले को राज्य स्तरीय दर्जा मिलने के बाद पहली बार मेले का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी चम्बा एवं निदेशक हिमाचल पथ परिवहन निगम एडवोकेट सुरजीत शर्मा भरमौरी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर मेले का विधिवत शुभारंभ किया।
इस अवसर पर क्षेत्रवासियों ने मुख्यातिथि का गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें गले लगाकर अपना स्नेह एवं सम्मान प्रकट किया।
हमारी संस्कृति हमारी पहचान : सुरजीत शर्मा
अपने संबोधन में एडवोकेट सुरजीत शर्मा भरमौरी ने कहा कि ऐतिहासिक छतराड़ी मेले को 31 वर्षों के लंबे सफर के बाद राज्य स्तरीय दर्जा मिलना उनके लिए और पूरे क्षेत्र के लिए गर्व एवं खुशी का विषय है।
उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति सदियों पुरानी है। गाड़ियाली वेशभूषा, नाती और दण्डारस जैसी लोक परंपराएं हमारी सांस्कृतिक पहचान का अभिन्न हिस्सा हैं। खुशी की बात है कि आज नई पीढ़ी भी अपनी समृद्ध संस्कृति और परंपराओं को संजोए रखने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।
उन्होंने राज्य स्तरीय दर्जा प्रदान करने के लिए माननीय मुख्यमंत्री श्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का हार्दिक आभार व्यक्त किया।
धार्मिक पर्यटन सर्किट विकसित करना हमारा विजन
सुरजीत शर्मा भरमौरी ने कहा कि क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए एक व्यापक विजन के तहत कार्य करने की आवश्यकता है।
उन्होंने कहा कि श्री मणिमहेश यात्रा को केंद्र सरकार की PRASAD योजना के अंतर्गत प्रस्तावित करते हुए धार्मिक पर्यटन सर्किट के रूप में विकसित करने का प्रयास किया जाएगा।
इस सर्किट में:
श्री मणिमहेश जी
कार्तिक स्वामी जी, कुगती
चौरासी मंदिर, भरमौर
भरमाणी माता मंदिर
लाके वाली माता, होली
बन्नी माता
इन्द्र नाग, समारा
जलपा माता
जैसे महत्वपूर्ण धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों को जोड़ने की सोच है।
उन्होंने कहा, “यह एक सोच है। इसे अमलीजामा पहनाने में समय लग सकता है, लेकिन हमारा प्रयास रहेगा कि इस दिशा में निरंतर कार्य करते हुए इसे साकार किया जाए।”
छतराड़ी में रेस्ट हाउस और ITI भवन निर्माण को लेकर पहल
एडवोकेट सुरजीत शर्मा ने कहा कि छतराड़ी में मेले के दौरान आने वाले पर्यटकों और स्थानीय लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जल शक्ति विभाग का एक भव्य रेस्ट हाउस बनाने का प्रस्ताव सरकार के समक्ष रखा जाएगा।
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि ITI भवन निर्माण की टेंडर प्रक्रिया शीघ्र शुरू हो, इसके लिए बजट का प्रावधान करवाने की दिशा में भी प्रयास किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास, धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने और स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए सरकार के समक्ष प्रभावी ढंग से मुद्दे उठाए जाएंगे।
संस्कृति, पर्यटन और विकास का संगम बनेगा छतराड़ी मेला
राज्य स्तरीय दर्जा मिलने के बाद छतराड़ी मेले को नई पहचान मिली है। यह मेला न केवल क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करता है, बल्कि धार्मिक पर्यटन, स्थानीय अर्थव्यवस्था और ग्रामीण विकास के लिए भी नए अवसर पैदा कर सकता है।
छतराड़ी की ऐतिहासिक संस्कृति को नई पहचान दिलाने और क्षेत्र के समग्र विकास के संकल्प के साथ मेले का भव्य आगाज हुआ।
#ऐतिहासिक #राज्य #स्तरीय #छतराडी #मेले #का #भव्य #आगाज
Chamba, Chamba | Sep 21, 2026