लालगंज: लुहसा मुबारकपुर में सर्पदंश से वृद्ध महिला की मौत, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, परिजनों में मचा कोहराम
आजमगढ़ जनपद के गंभीरपुर थाना क्षेत्र के लुहसा मुबारकपुर में एक वृद्ध महिला की सर्पदंश से मृत्यु हो गई । परिजनों द्वारा सूचना दिए जाने के बाद गंभीरपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका की पहचान 76 वर्षीय सोनवरसी पत्नी स्वर्गीय तिलकु बिन्द के रूप में हुई है । वही मृतका के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल बना हुआ है ।