जहाज़पुर: सांवलिया सेठ मंदिर के भंडार से मिले ₹2.09 लाख
सांवलिया सेठ मंदिर के भंडार से मिले 2.09 लाख रुपए हनुमान नगर के कुंचलवाड़ा रोड स्थित सांवलिया सेठ मंदिर का अमावस्या पर भंडार खोला गया। गणना में 2 लाख 9 हजार 469 रुपए की राशि प्राप्त हुई। इस दौरान भगवान का आकर्षक श्रृंगार किया गया और श्रद्धालुओं ने दर्शन कर खुशहाली की कामना की। मंदिर समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।