मंझनपुर: बहादुरपुर में पारिवारिक विवाद के बीच महिला ने फांसी लगाकर दी जान, परिजनों में मचा कोहराम
मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के बहादुरपुर गांव में बुधवार दोपहर एक महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। मृतका की पहचान गांव निवासी रामू दिवाकर की पत्नी मनीषा देवी (32) के रूप में हुई है। घटना को लेकर गांव में पारिवारिक विवाद की चर्चा है, हालांकि आत्महत्या के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।