कासगंज: बिलराम में महिला कांग्रेस कमेटी की बैठक हुई, महिलाओं की सक्रिय राजनीति में भागीदारी पर दिया गया जोर
बिलराम में शुक्रवार की शाम 5 बजे जिला महिला कांग्रेस कमेटी के संगठन बैठक की गई। इसकी अध्यक्षता जिला महिला कार्यवाहक अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने की। बैठक में प्रतिभा सिंह ने राजनीति में महिलाओं की सक्रिय भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि महिलाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक अवसरों तक पहुंच प्रदान करने के लिए सक्रिय राजनीति में प्रवेश करना चाहिए।