फिरोज़ाबाद: थाना दक्षिण पुलिस ने चार फरार वारंटी अपराधियों को किया गिरफ्तार
थाना दक्षिण पुलिस ने वांछित अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाए गए विशेष अभियान के तहत चार फरार वारंटी अभियुक्तों को रविवार तड़के 5 बजे तक दबोच लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम पप्पू पुत्र कप्तान सिंह निवासी कन्हैया नगर, पुरुषोत्तम यादव उर्फ पप्पू पुत्र महाराज सिंह निवासी दुर्गा माँ स्कूल के पीछे, सुहागनगर, रामनिवास पुत्र मथुरा प्रसाद निवासी नगला पचिया, राजपाल रहे।