फिरोज़ाबाद: आकाश वाड़ी रोड इलाके में रास्ते पर पिता-पुत्र को जमकर पीटा, रुपये छीनने का लगाया आरोप
फ़िरोज़ाबाद के थाना रामगढ़ क्षेत्र के आकाशवाड़ी रोड इलाके सें मारपीट का मामला सामने आया है। घायल फरान का आरोप है चूड़ी गोदाम सें हिसाब कराकर आ रहा था। इसी दौरान रास्ते में नामजद लोगो नें मारपीट कर दी। बचाने आये पिता के साथ भी मारपीट की है। घटना में पिता पुत्र जख़्मी हुये है। आरोप यह आरोपियों नें हिसाव के पैसे भी छीने है। पुलिस मामले की जाँच पड़ताल कर रही है।