चलकुशा में छठ पूजा को लेकर तैयारी तेज, भव्य गंगा आरती व 5 दिवसीय मेला का होगा आयोजन, हजारों की संख्या में पहुंचेंगे लोग
चलकुशा : में छठ महापर्व को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। इस बार सार्वजनिक छठ पूजा समिति ( छठ पूजा मेला महोत्सव ) चलकुशा के तत्वावधान में छठ पूजा को ऐतिहासिक बनाने के लिए भव्य गंगा आरती एवं 13 नवंबर से 17 नवंबर तक 5 दिवसीय भव्य मेला का आयोजन किया जाएगा। समिति के सदस्यों ने बताया कि पिछले वर्ष हुई भव्य गंगा आरती को पूरे क्षेत्र में काफी सराहना मिली थी। उसी सफलता के बाद इस वर्ष आयोजन को और भी भव्य रूप दिया जा रहा है। छठ घाट पर साफ-सफाई, लाइटिंग एवं श्रद्धालुओं के बैठने की व्यवस्था शुरू कर दी गई है। इस बार का मुख्य आकर्षण तालाब में नाव पर सूर्य भगवान की भव्य प्रतिमा होगी। अर्घ्य के समय नाव पर सूर्यदेव की प्रतिमा और विशेष लाइटिंग से पूरा घाट अलौकिक नजर आएगा। 13 से 17 नवंबर तक चलने वाले 5 दिवसीय मेले में मीना बाजार, झूले, खान-पान के स्टॉल भी �