रफीगंज: रफीगंज के कियाखाप कॉलोनी में रास्ते के विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, तीन घायल; एक को किया गया रेफर
रफीगंज के कियाखाप कॉलोनी में शुक्रवार रात रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। घटना में राजेंद्र चौहान (40), जितेंद्र चौहान (46) व विष्णु कुमार (3) घायल हुए। सीएचसी में इलाज के बाद राजेंद्र को औरंगाबाद से गया मगध मेडिकल रेफर किया गया। शुक्रवार रात्रि 10:30 में पुलिस कार्रवाई में जुटी है।