रामगढ़: बाम्बोली मतदान केंद्र पर पुलिसकर्मी पर नाबालिग को थप्पड़ मारने का आरोप, परिजनों ने किया विरोध
Ramgarh, Alwar | Oct 22, 2026 पंचायत राज चुनाव के तहत गुरुवार को बाम्बोली पंचायत के सरकारी विद्यालय में बनाए गए मतदान केंद्र पर उस समय हंगामा हो गया, जब एक पुलिसकर्मी पर नाबालिग युवक को थप्पड़ मारने का आरोप लगा। घटना के बाद युवक के परिजनों ने विरोध जताया। हालांकि, पुलिस के उच्च अधिकारियों की समझाइश के बाद मामला शांत हो गया।