गिर्वा: उदयपुर के बेडवास क्षेत्र में जिला प्रशासन ने दो नाबालिगों का विवाह रुकवाया
Girwa, Udaipur | Apr 23, 2025 उदयपुर के बेडवास क्षेत्र में जिला प्रशासन ने दो नाबालिगों का विवाह रुकवाया। चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर सूचना मिलते ही टीम तत्काल मौके पर पहुंची। जांच में पाया गया कि लड़की की उम्र 17 वर्ष और लड़कों की 16 व 18 वर्ष थी। टीम ने परिजनों को बालिग होने तक विवाह न करने की सख्त हिदायत दी। कार्रवाई में बाल कल्याण समिति और चाइल्ड हेल्पलाइन की संयुक्त टीम शामिल रही।