किशनगढ़ बास: नगर निकाय चुनाव 2026 में प्रशिक्षण के बाद मतदान दलों की रवानगी
Kishangarhbas, Alwar | Sep 10, 2026
नगर निकाय चुनाव 2026 को स्वतंत्र निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण और रूप से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी अतुल प्रकाश की उपस्थिति में गुरुवार दोपहर 12:00 बजे किशनगढ़ बास के मतदान दलों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के बाद मतदान दलों को आवश्यक निर्वाचन सामग्री उपलब्ध करवाई गई।