सारठ: गोबरशाला मिडिल स्कूल के पास 11 हजार हाई वोल्ट बिजली करंट की चपेट में आई दुधारू गाय की मौत, लोगों ने जताया आक्रोश
Sarath, Deoghar | Jul 12, 2026 पथरड्डा ओपी क्षेत्र के गोबरशाला मिडिल स्कूल के पास रविवार शाम 6 बजे 11000 हाई वोल्ट बिजली करंट की चपेट में आने से दुधवाजोरी के दीनानाथ महतो की दुधारू गाय की मौत हो गई। बताया कि हाई वोल्ट बिजली खंभे के स्टिक में करंट दौड़ने से पूर्व में भी कई घटना घट चुकी है, फिर भी विभाग लापरवाह है। वही भुक्तभोगी किसान ने विधायक, मुखिया आदि से समुचित मुआवजा दिलाने की मांग की